Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठन से लेकर जनकल्याण योजनाओं तक मंथन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

0 119

दुमका। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बासुकिनाथ में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शुक्रवार को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर व्यापक मंथन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं जनसेवा के मूल मंत्र से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सेवा और अंत्योदय की भावना पर आधारित एक वैचारिक परिवार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन की नीतियों को पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के हर वर्ग के बीच कार्य करता है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासी समाज के सम्मान के लिए जनजातीय मंत्रालय का गठन किया और दुमका की धरती से झारखंड राज्य निर्माण का संकल्प लेकर उसे पूरा किया। श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार ने संथाली भाषा एवं ओलचिकी लिपि को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर आदिवासी समाज को सम्मान देने का कार्य किया। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी समाज का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में राज्य का ट्रेजरी घोटाला चारा घोटाले से भी बड़ा साबित होगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना जहां लगातार चल रही है, वहीं राज्य सरकार की आबुआ आवास योजना ठप पड़ी है, जिससे गरीबों को परेशानी हो रही है।क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भाजपा की कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन अनुशासन, सामूहिक नेतृत्व और सेवा भाव के सिद्धांतों पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम है। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ता विकास, दायित्व बोध एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं बबन गुप्ता ने बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रवीण सिंह द्वारा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, सुनील सोरेन, जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.