Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

झारखंड के छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर, मुख्यमंत्री की इंटर्नशिप योजना से मिलेगा अनुभव, वजीफा और गांवों तक पहुंचेगा नवाचार : डॉ.संजय कुमार सिंह

0 212

दुमका। ए.एन.कॉलेज,दुमका में शनिवार को आयोजित परिचय सत्र में प्राचार्य डॉ.संजय कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप 2026-27” की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य के ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि उन्हें गांवों में हो रहे जमीनी नवाचारों को समझने और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का अवसर भी प्राप्त होगा।प्राचार्य डॉ.सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से झारखंड के हजारों छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने बताया कि दो माह की इस इंटर्नशिप योजना में चयनित इंटर्न को प्रतिमाह पांच हजार रुपये की दर से कुल दस हजार रुपये वजीफे के रूप में प्रदान किए जाएंगे।इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के सदस्य राजेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना युवाओं को ग्रामीण विकास और नवाचार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि ए.एन.कॉलेज के 16 छात्र-छात्राओं का चयन इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए किया गया है, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके तहत फैकल्टी मेंटर एवं वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ.अमरनाथ सिंह के निर्देशन में दो टीमों में शामिल आठ-आठ छात्र-छात्राएं काठीकुंड प्रखंड के पूर्व चयनित पंचायत तेलियाचक बाजार एवं बर्तल्ला के दो-दो गांवों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे जमीनी नवाचारों की वास्तविक स्थिति का अध्ययन कर सरकार को अपना प्रतिवेदन सौंपेंगे। कार्यक्रम में चयनित इंटर्न का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रो.कुमार मनोज, प्रो.प्रीतम प्रियेश सहित अन्य कई कॉलेजकर्मी उपस्थित थे।गौरतलब है कि ए.एन.कॉलेज के 21 विद्यार्थियों ने हाल ही में झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड द्वारा आयोजित “बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम” को डॉ.अमर नाथ सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूरा किया था। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को छह-छह हजार रुपये वजीफे के रूप में प्राप्त हुए थे। यह सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत पहला इंटर्नशिप कार्यक्रम माना गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.