Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे

0 185

दुमका। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय “ओम शांति भवन” में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप-2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हो गया। 25 मई से प्रारंभ हुए इस संस्कारमय समर कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर योग, ध्यान, नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंचलाधिकारी अमर कुमार, वैज्ञानिक डॉ.किरण, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, दुमका के वाइस चेयरमैन एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव डॉ.मनोज कुमार घोष, नन्हे कदम स्कूल की निदेशक अर्चना राज, समाजसेवी राजू अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, निर्मल हरनानी, पूजा हरनानी, राजीव कुमार एवं अर्जुन हरनानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने योगाभ्यास, समूह नृत्य, प्रेरणादायक गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नैतिक मूल्यों पर आधारित लघु नाटिकाएं तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन किया। बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। दुमका केंद्र की प्रभारी एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके जयमाला दीदी ने कहा कि आज का बच्चा ही कल का भविष्य है। यदि बचपन में ही बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शिक्षा मिल जाए तो वे जीवन की हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी दिव्य शक्तियों को जागृत कर उन्हें चरित्रवान, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, आत्म-प्रबंधन, अनुशासन, सकारात्मक चिंतन और राजयोग मेडिटेशन का भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम सहयोगी बीके रेखा बहन ने कहा कि सात दिनों के दौरान बच्चों में जो सकारात्मक परिवर्तन, आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला, वही इस समर कैंप की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को प्रेम, संस्कार और सही दिशा मिलती है तो उनका व्यक्तित्व स्वतः निखरने लगता है। मुख्य अतिथियों ने भी ब्रह्माकुमारीज द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे संस्कारमय एवं मूल्यनिष्ठ कार्यक्रम समाज की बड़ी आवश्यकता हैं। समारोह के अंत में समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.