Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान

0 115

दुमका। शहर के रसिकपुर बड़ा बांध निवासी विष्णु प्रसाद साह (उम्र लगभग 65 वर्ष) बीते 28 मई 2026 से लापता हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले को लेकर दुमका नगर थाना में लिखित सूचना दर्ज कराई गई है। नगर थाना को दिए गए आवेदन में उनके छोटे भाई नारायण प्रसाद साह ने बताया है कि विष्णु प्रसाद साह बिना किसी सूचना के घर से निकल गए थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वे रास्ता भटक गए होंगे। लापता वृद्ध का हुलिया सांवला रंग, लंबा चेहरा, लगभग 5 फीट 8 इंच कद तथा आधे सफेद बिखरे बाल बताया गया है। आवेदन के अनुसार, उनके गले में गमछा, हाथ में घड़ी और छड़ी रहती है, जिससे पहचान करने में आसानी हो सकती है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि विष्णु प्रसाद साह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 87893 29971 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.