Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्रवाई की मांग

0 343

दुमका। दुमका प्रखंड अंतर्गत ग्राम राखाबनी (मौजा बगनोचा), पंचायत कुरुवा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती गंदगी, नाले में पशु अपशिष्ट फेंके जाने तथा आवासीय इलाके में कथित अवैध खटाल संचालन के विरोध में संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त को संयुक्त आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुरन पंडित एवं किशोर पंडित द्वारा संचालित खटालों से निकलने वाला गोबर, गंदा पानी एवं अन्य पशु अपशिष्ट सीधे सार्वजनिक नाले में बहाया जा रहा है। इससे नाला जाम हो रहा है और आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस स्थिति से स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। आवेदन में कहा गया है कि क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे इस समस्या से सर्वाधिक प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नाले के समीप आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय स्थित हैं, जिससे वहां आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध रूप से संचालित खटालों पर आवश्यक कार्रवाई करने, नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की मांग की है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया है कि प्रशासन जनहित एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा। गौरतलब है कि आयुक्त को दिए गए उक्त आवेदन में अच्छी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरूषों के हस्ताक्षर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.