Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

दुमका में अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद एवं मुस्लिम यूथ कमेटी का रक्तदान शिविर कल

0 145

दुमका। मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद दुमका एवं मुस्लिम यूथ कमेटी दुमका के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9:30 बजे से जामा मस्जिद, दुमका परिसर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनेक जिंदगियों को बचाया जा सकता है। शिविर में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है। आयोजक समिति ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और मानवीय संवेदना को मजबूत करते हैं। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिविर में आवश्यक चिकित्सा सुविधा और व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी सक्षम नागरिकों से अपील की है कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लें और जरूरतमंदों के जीवन बचाने में सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.