
दुमका। मोहर्रम के अवसर पर रविवार को दुमका स्थित जामा मस्जिद में अंजुमन इस्लामिया कमिटी एवं मुस्लिम यूथ कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 16 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अंजुमन के सदर परवेज़ अली ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहादत-ए-इमाम हुसैन की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज में मानवता, सेवा और एकता का संदेश देती है। शिविर के आयोजन में शारिक खुर्शीद, अफरीद खान, साबिर अहमद, फरीद खान, अब्दुल
अफरोज सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में परवेज़ अली, शारिक खुर्शीद, मोहम्मद कलीमुद्दीन, अफरीद खान, सज्जाद आलम, इमरान हैदर, साबिर अहमद, आबिद हुसैन, मोहम्मद हुसैन, नफिश अंसारी, आशिफ अली, अब्दुल रहमत, रियाज अहमद, साजिद रहमान, इबरार और जमीर अंसारी शामिल हैं। इस अवसर पर ग्लोकल ब्लड सेंटर के निदेशक वाजिद अंसारी, मो.इब्नुल हसन, अरबिंद कुमार, डॉ. शमीम अंसारी, डॉ. सरीफुल और रूपा कुमारी, राजेश चौरसिया सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
