Local & National News in Hindi

नेतरहाट में चमका दुमका : राज्य योगासन चैंपियनशिप में जिला योगासन खेल संघ का शानदार प्रदर्शन, श्रवंती कुमारी को रजत पदक

0 182

दुमका। सातवीं झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन नेतरहाट विद्यालय परिसर में किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से चयनित 400 से अधिक खिलाड़ियों के साथ-साथ 200 से ज्यादा योग प्रशिक्षक एवं तकनीकी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुमका जिला योगासन खेल संघ के नौ खिलाड़ियों ने भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। सीनियर ए एज ग्रुप में श्रवंती कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर दुमका जिले का नाम रोशन किया। वहीं सब-जूनियर कैटेगरी में वैष्णवी झा ने फाइनल राउंड तक पहुंचकर सराहनीय प्रदर्शन किया। इसके अलावा औमी मंडल, राजलक्ष्मी दास, सरस्वती टुडू, बाबूराम मुर्मू, आदित्य मंडल, प्रीति सिंह और पूजा रानी राय ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक जगह बनाई। इस अवसर पर योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से दुमका जिला योगासन खेल संघ के सचिव डॉ.राकेश पराशर को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वहीं टीम मैनेजर बामदेव दास और महिला टीम कोच प्रियंका कुमारी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष राजीव मिश्रा, सचिव डॉ.राकेश पराशर, उपाध्यक्ष राजकुमार पटवारी एवं श्रीराम संथाली, सह सचिव आदित्य सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार मोदी तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार मोदी ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दुमका जिला योगासन खेल संघ के सचिव डॉ.राकेश पाराशर ने बताया कि संघ, योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड से संबद्ध है, जो योगासन भारत एवं वर्ल्ड योगासन से जुड़ा हुआ है। साथ ही यह मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, भारत सरकार तथा इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन से भी मान्यता प्राप्त संरचनात्मक खेल प्रणाली का हिस्सा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी