Local & National News in Hindi

एसकेएमयू के कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा ने दिया इस्तीफा, विवि में चर्चाओं का दौर तेज, सीसीडीसी डॉ.अब्दुस सत्तार को मिला कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार

0 329

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) डॉ. राजीव रंजन शर्मा ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को कुलपति ने स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. अब्दुस सत्तार को कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ.अब्दुस सत्तार तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कुलसचिव के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्हें विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों के संचालन से संबंधित आवश्यक अधिकार भी प्रदान किए गए हैं। हालांकि कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा के इस्तीफे के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन विश्वविद्यालय के अंदरखाने चर्चा है कि उनका विश्वविद्यालय के एक पदाधिकारी के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।इधर, एसकेएमयू में कुलसचिव का अचानक इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, नए कुलसचिव के रूप में डॉ.अब्दुस सत्तार के सामने विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी