Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

संतोष कुमार साह बने भाजपा दुमका नगर अध्यक्ष

0 221

दुमका। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के अनुमोदन के बाद संतोष कुमार साह को भाजपा दुमका नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन ने संतोष कुमार साह को जिस विश्वास के साथ यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उस पर खरा उतरेंगे। उनके नेतृत्व में दुमका नगर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का काम किया जाएगा। साथ ही पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य भी प्रभावी तरीके से किया जाएगा। संतोष कुमार साह के नगर अध्यक्ष बनने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, प्रदेश परिषद सदस्य अमरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत, परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, अंजुला मुर्मू, मृणाल मिश्रा, बिमल मरांडी, सोनी हेंब्रम, बबलू मंडल, मनोज पांडेय, पिंटू अग्रवाल, अमिता रक्षित, पवन केसरी, नवल किस्कू, मार्शल ऋषिराज टुडू, गुंजन मरांडी, धर्मेंद्र सिंह, नीतू झा, गायत्री जायसवाल, अनीता देवी, पंकज वर्मा, जयप्रकाश मंडल, लक्ष्मण पंडित, रघुनाथ रजक, कामेश्वर गुप्ता, दिनेश सिंह, गोपीनाथ दत्ता एवं दीप्तांशु कोचगवे  आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.