Local & National News in Hindi

गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

0 168

दुमका। गरीब सेवा समिति ने अपने साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्थानीय बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन कराया। गौरतलब है कि गरीब सेवा समिति के द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस सेवा अभियान के तहत हर सप्ताह करीब 200 लोगों को दोपहर का भरपेट भोजन कराया जाता है। इस शनिवार को भी दोपहर करीब 1 बजे आयोजित भोजन वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे पहुंचे। समिति के अध्यक्ष मधु अली खान एवं सचिव दिनेश मुर्मू के नेतृत्व में लोगों के लिए बैठकर भोजन करने की समुचित व्यवस्था की गई थी। स्वादिष्ट भोजन के साथ अचार, पापड़ और ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई। सेवा कार्य के दौरान एक नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच फोल्डिंग गद्दा, चादर एवं तकिया का भी वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि समाज के गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। भोजन ग्रहण करने पहुंचे लोगों ने गरीब सेवा समिति के इस मानवीय पहल की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव कुमार (नोनीहाट), सुनील कुमार, सावर बाबू, विक्की गुप्ता, संतोष रक्षित, पीयूष झा, टुनटुन सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कार्तिक मास में भक्ति और दीपदान का संदेश दे रहा इस्कॉन दुमका, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित दुमका में स्टारलिंक के खिलाफ छात्र चेतना संगठन का विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष... राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल