Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्षण का केंद्र

0 207

दुमका। श्री श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2026 को लेकर इस्कॉन दुमका की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को यहां राज पैलेस स्थित इस्कॉन सेंटर में प्रेस वार्ता आयोजित कर महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता एच.जी.सत्यवाक गुरुदास प्रभु ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्री जगन्नाथ रथयात्रा को दुमका के एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव के रूप में आयोजित करने की तैयारी है। रथयात्रा के माध्यम से भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। सत्यवाक गुरुदास प्रभु ने बताया कि रथयात्रा के बाद सात दिनों तक पोखरा चौक स्थित डॉ.राजेंद्र प्रसाद स्मारक स्थल (मौसी बाड़ी) में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन, श्रीमद्भागवत कथा, भजन-कीर्तन, भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का विशेष आकर्षण श्रीधाम मायापुर से आने वाली विशेष हरिनाम संकीर्तन टीम होगी। टीम के कलाकार अपने दिव्य संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे और श्रद्धालुओं को कृष्ण भक्ति के रस से जोड़ेंगे।

16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा

आयोजन समिति के अनुसार, श्री जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे श्री राधा माधव मंदिर, गिलान पड़ा से होगा। रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह चौक, टीन बाजार चौक और स्वामी विवेकानंद चौक होते हुए बांध पाड़ा, पोखरा चौक स्थित मौसी बाड़ी पहुंचेगी। यहां भगवान श्री जगन्नाथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रेस वार्ता में डॉ.अमूल्य कुमार पाल, ऋषभ कुमार गन, विशाल प्रभु, मनीषा राज वर्मा और नवीन मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

श्रद्धालुओं से की गई सहभागिता की अपील

एच.जी.सत्यवाक गुरुदास प्रभु ने दुमका के श्रद्धालुओं, युवाओं, माताओं एवं नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल हों और भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा, सद्भाव, एकता और सनातन संस्कृति का संदेश देने वाला महोत्सव है। जब पूरा दुमका इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनेगा, तो यह नगर की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करेगा। आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि इस वर्ष की श्री जगन्नाथ रथयात्रा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.