Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान

झारखंड क्रांति सेना ने की जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा रद्द करने की मांग, संताली पेपर-2 में गड़बड़ी का आरोप

0 78

दुमका। झारखंड क्रांति सेना ने जेएसएससी फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा के संताली पेपर-2 को रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। संगठन ने प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न, अत्यधिक कठिन स्तर एवं प्रश्नों में गंभीर विसंगतियों का आरोप लगाते हुए आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। झारखंड क्रांति सेना के केंद्रीय सदस्य निखिल मुर्मू ने कहा कि निर्धारित योग्यता स्तर के अनुरूप परीक्षा के बजाय प्रश्नपत्र में सीजीएल, स्नातक, पीजी एवं यूजीसी-नेट स्तर के प्रश्न पूछे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर थे, जबकि कुछ प्रश्नों के विकल्प भी संदिग्ध थे। इससे अभ्यर्थियों में भारी असंतोष है। जेएसएससी अभ्यर्थी प्रेम हांसदा ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद ऐसी विसंगतियों के कारण अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस परीक्षा को तत्काल रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित कराने का आग्रह किया। वहीं जेएसएससी अभ्यर्थी आर्यन ने कहा कि पेपर-2 की उत्तर कुंजी एवं मूल्यांकन प्रक्रिया पर रोक लगाकर स्वतंत्र संताली भाषा विशेषज्ञों की समिति से प्रश्नपत्र की समीक्षा कराई जाए तथा निर्धारित पाठ्यक्रम और स्तर के अनुसार पुनः परीक्षा आयोजित की जाए। झारखंड क्रांति सेना ने जेएसएससी से अभ्यर्थियों के हित में संताली पेपर-2 की परीक्षा रद्द कर शीघ्र पुनः परीक्षा कराने की मांग की है। इस अवसर पर लव किशोर, राजू, सुभाष, अम्पाय, अमित, आसिफ डेविड, फ्रांसिस सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.