Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो...

गुरु पूर्णिमा पर साईं भक्ति में डूबा दुमका, धूमधाम से निकली बाबा की पालकी यात्रा

0 240

दुमका। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को दुमका साईं बाबा की भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गया। श्री शिरडी धाम साईं मंदिर, ननकू कुरुवा एवं शहर स्थित श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर से साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु माथे पर ॐ साईं राम की पट्टी बांधे और हाथों में साईं ध्वज और मुख पर “ॐ साईं राम” का जयघोष करते हुए पालकी यात्रा में शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। आकर्षक सजावट से सुसज्जित साईं बाबा की पालकी के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर दोनों मंदिरों में बाबा की विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य संध्या आरती भी की गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ बाबा के चरणों में शीश नवाया और परिवार, समाज व विश्व कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। साईं पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पूरा शहर “सबका मालिक एक” और “ॐ साईं राम” के जयघोष से गूंज उठा। गुरु पूर्णिमा के इस आध्यात्मिक आयोजन ने दुमकावासियों को भक्ति, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। इस पावन यात्रा में राजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू जी, अरुण कुमार सिंह, डॉ.मनोज कुमार घोष, डॉ.संजय कुमार सिन्हा, रंजन कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिंह, उत्तम कुमार दास, अन्नू सिंह, ओमियो कुमार सिंह, राधेश्याम साह, विनोद कुमार सिंह सहित अच्छी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.