Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे... सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुमका में व्यास पूजन एवं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम, गुरु की महत्ता और भारतीय ... एसकेएमयू में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं समावेशन पर कार्यशाला शुरू, कुलपति ने समानता आधारित समाज पर दिया ... सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासुकीनाथ में 1,05,785 श्रद्धालुओं ने किय... हिन्द क्लब में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, समाजसेवी राधेश्याम वर्मा करेंगे झंडोत्तोलन विधायक प्रदीप यादव ने किया हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन कुलपति ने किया एसकेएमयू की पीयर-रिव्यूड शोध पत्रिका के नवीनतम अंक का विमोचन

संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत

0 71

दुमका। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के जन्मस्थल की पावन मिट्टी से भरे कलश का बुधवार को दुमका पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ स्वागत किया। भाजपा दुमका जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर कलश का स्वागत किया गया। विदित हो कि मंगलवार को रांची में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के जन्मस्थल से लाई गई पावन मिट्टी को झारखंड के विभिन्न जिलों तक पहुंचाने के लिए रथ के माध्यम से रवाना किया गया था। दुमका जिले के लिए पावन कलश प्राप्त करने के लिए जिला भाजपा की ओर से तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रांची गया था, जिसमें जिला महामंत्री बिमल मरांडी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर दास एवं जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल पावन कलश को श्रद्धापूर्वक दुमका लेकर पहुंचा। दुमका पहुंचने के बाद पावन कलश से सुसज्जित रथ का शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कराया गया। इस दौरान चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर कलश का स्वागत किया। इसके बाद रथ शांतिनगर स्थित बड़ी ठाकुरबाड़ी पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद पावन कलश को बड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समता, समरसता, भाईचारा, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जन्मस्थल की पावन मिट्टी केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि संत रविदास महाराज के समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि इस पावन कलश को दुमका जिले के सभी मंडलों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि कार्यकर्ता और श्रद्धालु इस ऐतिहासिक अभियान से जुड़ सकें। कार्यक्रम में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पिंटू अग्रवाल, जिला महामंत्री बिमल मरांडी, मृणाल मिश्रा, गायत्री जायसवाल, श्रीधर दास, नगर अध्यक्ष संतोष साह, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल टुडू, नवल किस्कू, दीप्तांशु कोचगवे, विवेकानंद राय, दीपक बाउरी, बिक्की पाठक, प्रवीण सिंह, वीरेंद्र मरांडी, दिनेश सिंह, रामकृष्ण हेंब्रम, महेंद्र साह सहित अच्छी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.