Local & National News in Hindi

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

0 99

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दुमका इकाई ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की अविलंब रिहाई की मांग की। अभाविप के नगर सह मंत्री विवेक धरे ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं और विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि यदि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो अभाविप आंदोलन को और तेज करेगा। इसके तहत विधानसभा घेराव सहित अन्य लोकतांत्रिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं और युवाओं से 10 अगस्त को दुमका से रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। पुतला दहन कार्यक्रम में परिषद के विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, नगर सह मंत्री विवेक धरे, शिवम जायसवाल, कॉलेज अध्यक्ष अमन सेन, गौतम कुमार मोदी, विकास भगत, देव कुमार मंडल, सुमित, अमित, पंकज, आर्यन आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे...