Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

राज्यपाल ने किया तिरंगा यात्रा पुस्तक का विमोचन

0 219

दुमका। दुमका लोकभवन में शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और युवा जागरूकता को समर्पित ‘तिरंगा यात्रा’ पुस्तक का विमोचन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। पुस्तक में तिरंगा यात्रा की परिकल्पना, उद्देश्य, विभिन्न पड़ावों और यात्रा में युवाओं की भागीदारी को विस्तार से सामने रखा गया है। साथ ही सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों के सहयोग तथा राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में यात्रा की भूमिका को भी रेखांकित किया गया है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। पुस्तक विमोचन के दौरान तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और युवाओं के योगदान की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि पुस्तक तिरंगा यात्रा की सोच, उद्देश्य और सामाजिक प्रभाव को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। राज्यपाल के हाथों पुस्तक का विमोचन किए जाने को आयोजकों ने तिरंगा यात्रा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। समारोह में राष्ट्रहित और सामाजिक एकता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सीता सोरेन, समाजसेवी मनीषा राज वर्मा, डॉ.अंकित सिंह, डॉ.श्वेता स्वराज, बुलंदर यादव, डब्ल्यू यादव आदि उपस्थित थे।

#####

दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.