Local & National News in Hindi

ग्रीन माउण्ट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

0 65

दुमका। ग्रीन माउण्ट एकेडमी की सभी आठ शाखाओं में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी शाखाओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने नगर भ्रमण करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया और अपने गंतव्य तक पहुंचे। इसके बाद सभी शाखाओं में संस्थान के सचिव डाॅ.करूण कुमार राय ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा के साथ देश सेवा की भावना भी विकसित करनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। झंडोत्तोलन के बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह के अंत में बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में ग्रीन माउण्ट एकेडमी की सभी शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#####

दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
ग्रीन माउण्ट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्यपाल ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर दिया जोर, प्रश्नपत्र लीक को ब... अखंड भारत के संकल्प के साथ आरएसएस ने मनाया अखंड भारत दिवस राज्यपाल ने किया तिरंगा यात्रा पुस्तक का विमोचन स्वतंत्रता दिवस पर दुमका में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों से किया संवाद हल्द्वानी में मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर दुमका में कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर जताया ... दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुआ दो माह का जागरूकता अभियान नवनियुक्त सिविल सर्जन का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की जताई उम्मीद रोटी बैंक की तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा दुमका शहर