दुमका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दुमका नगर के श्री गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का रविवार को श्री अग्रसेन भवन में समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर गुरुदक्षिणा अर्पित की और राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला स्कूल के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संघ के विभाग प्रचार प्रमुख दिनेश कुमार ने बौद्धिककर्ता के रूप में गुरुदक्षिणा की परंपरा और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ की गुरुदक्षिणा केवल धन अर्पण करने की परंपरा नहीं है, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति स्वयंसेवक की श्रद्धा, समर्पण और जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति है। स्वयंसेवक अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान देकर समाजहित में समय, श्रम और संसाधन लगाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है। ऐसे में “देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें” की भावना के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ। कार्यक्रम में नगर संघचालक मनोज सिंघानिया सहित अच्छी संख्या में संघ के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!