ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान
दुमका। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दुमका की ओर से चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत शुक्रवार को यहां ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
गया। दोनों विद्यालयों के कुल 1550 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नशा से दूर रहने और नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली। ग्रीन माउंट एकेडमी में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से कंचन बहन ने राजयोग, सकारात्मक जीवनशैली तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में आध्यात्मिक जागरूकता के
महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद बीके रेखा बहन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। वहीं डीपीएस में विद्यालय की निदेशक स्तुति झा की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। अभियान में सहभागिता के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से दोनों विद्यालयों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी
ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गणेश भाई, अर्जुन भाई, कंचन बहन एवं पूजा बहन उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था ने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त समाज की नींव रख सकते हैं। इसी उद्देश्य से 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाया जा रहा है। #####
