Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक

0 59

दुमका। शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्रीन माउंट एकेडमी की सभी शाखाओं में गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली। शनिवार को आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव डॉ.करुण कुमार राय ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने का कार्य करते हैं। शिक्षक स्वयं कठिनाइयों का सामना करते हुए बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में जुटे रहते हैं।

डॉ.राय ने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते हैं, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को रोशन करते हैं। वे केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षक दिवस समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रमों को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.