Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु...

दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजीत सिंह को मिला देवघर विधानसभा का प्रभार

0 193

दुमका। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दुमका की कांग्रेस नेत्री अरबी खातून को जरमुंडी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस नेता महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट विधानसभा तथा संजीत सिंह को देवघर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त प्रभारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी के.राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री इरफान अंसारी एवं पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया है। नवनियुक्त प्रभारियों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.