Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सोच का संदेश

0 119

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय, दुमका के शिक्षक एवं पदाधिकारी गुरुवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से ऑनलाइन संवाद के माध्यम से जुड़े। आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष संवाद में जीवन में तनाव कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और आंतरिक शांति बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

सुबह 11:30 बजे आयोजित इस संवाद में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ.कुनुल कंडीर, प्रॉक्टर डॉ.राजीव कुमार, वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय सिन्हा, वित्त सलाहकार ब्रजनंदन ठाकुर, जनसंपर्क निदेशक डॉ.राजीव रंजन सिन्हा तथा जेएसएफडीए के नोडल पदाधिकारी डॉ.सुजीत कुमार सोरेन समेत कई शिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल हुए। संवाद के दौरान श्री श्री रविशंकर ने तनावमुक्त जीवन के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, मानवीय मूल्यों और आंतरिक शांति को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं को जीवन में संतुलन बनाए रखने तथा प्रसन्नचित्त एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कुलपति प्रो.कुनुल कंडीर ने विश्वविद्यालय परिसर में समय-समय पर ऐसे विशेष सत्र आयोजित किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच इस तरह के कार्यक्रम होने से उन्हें मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास और जीवन से जुड़ी व्यवहारिक समझ विकसित करने में मदद मिल सकती है। कुलपति के अनुरोध पर श्री श्री रविशंकर ने विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों से जुड़ने की सकारात्मक भावना व्यक्त की।विश्वविद्यालय में आयोजित यह संवाद शिक्षक-पदाधिकारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी जीवन में सकारात्मकता और संतुलन की दिशा में एक उपयोगी पहल के रूप में देखा जा रहा है। ####

webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.