दुमका। महिला थाना दुमका में शनिवार को महिला कोषांग की काउंसलिंग आयोजित की गई। थाना प्रभारी अनुपमा सोरेंग की अध्यक्षता में हुई इस काउंसलिंग में पारिवारिक एवं आपसी विवाद से जुड़े मामलों पर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। काउंसलिंग के दौरान कुल छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया गया, जबकि तीन मामलों में सहमति नहीं बन सकी। इन मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। काउंसलिंग में महिला कोषांग के सदस्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका दिलीप खलखो, समाजसेवी डॉ.मनोज कुमार घोष, अधिवक्ता बिना सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ.बबिता कुमारी अग्रवाल और अधिवक्ता सह पत्रकार डॉ.कुमार प्रभात उपस्थित थे। समाजसेवी
डॉ.मनोज कुमार घोष से मिली जानकारी के अनुसार जिन छह मामलों में समझौता कराया गया, उनमें मीनाक्षी भारती और राजू पांडेय, कविता कुमारी और कन्हाई रविदास, बिना हाँसदा और विधान मुर्मू, पिंकी कुमारी और अशोक कुमार साह, अंशु कुमारी और पंकज मंडल तथा ज्योति कुमारी और विजय मिर्धा के मामले शामिल हैं। काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया गया। छह मामलों में सहमति बनने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता स्वीकार किया। वहीं, तीन अन्य मामलों में समझौता नहीं हो पाने के कारण आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ##### webakhbar.com
