Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ... अवक्वान तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना : सच्चिदानंद जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ... आलोचनाओं के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, आर्थिक मदद से इलाज स... विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनई... दुमका : एक डॉक्टर के व्हाट्सएप स्टेटस से मची हलचल ने दिया समाज को जरूरी संदेश दुमका में 19 नवंबर को होगी जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता, राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी मदद

0 235

देवघर। देवघर के रहने वाले कुंदन राव की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, 25 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे कुंदन राव ने अपनी बहन कंचन देवी और बहनोई अशोक कुमार राउत (पत्रकार, दुमका) से करीब एक घंटे तक बातचीत की थी। इसके बाद रात करीब 12 बजे उनकी पत्नी सारा राव ने फोन कर परिवार को कुंदन की मौत की सूचना दी। अचानक मिली इस खबर से परिवार में शोक का माहौल है। बताया गया कि कुंदन राव करीब 20 वर्ष पहले देवघर से लंदन गए थे। वहीं उन्होंने सारा राव से विवाह किया और लंदन में ही बस गए। देवघर में उनका पता कैस्टर टाउन, नंबर-3 आउटपोस्ट के पास, जमुनाजोर पुल के समीप बताया गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलने की संभावना है। इधर, परिजन चंदन कुमार राव ने सरकार से आवश्यक सहयोग की मांग की है, ताकि कुंदन राव का शव लंदन से देवघर लाया जा सके और उनके पैतृक शहर देवघर में अंतिम संस्कार किया जा सके। परिवार और परिचितों में कुंदन की अचानक हुई मौत को लेकर चिंता बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

#####  webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.