Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
5 नवंबर को होगा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल सचिवालय का आया निर्देश... बेथेल मिशन स्कूल में छात्र संघ चुनाव : बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, मतगणना सोमवार को दुमका रक्त केंद्र ने 20 नियमित रक्तदाताओं को किया सम्मानित, स्वैच्छिक रक्तदान पर दिया जोर गांधी जयंती पर चर्चा में रही संत मार्गरेट्स स्कूल की प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा मे... इस्कॉन दुमका में श्रीमद्भागवत कथा, बोले नारू गोपाल दास प्रभुजी—कृष्ण भक्ति में ही मनुष्य जीवन की सार... 30 सितंबर को इस्कॉन दुमका में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम, नारू गोपाल दास प्रभुजी करेंगे श्रीमद्भागवत... एमजी कॉलेज रानीश्वर में चला नशामुक्ति कार्यक्रम, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दुमका में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, न... सरैयाहाट के बूथ संख्या 319 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की ... लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी ...

गांधी जयंती पर चर्चा में रही संत मार्गरेट्स स्कूल की प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में निकले बच्चे

0 94

दुमका। महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को दुमका शहर के रसिकपुर स्थित संत मार्गरेट्स विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर गांधीजी और देश के स्वतंत्रता सेनानियों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। गांधीजी की वेशभूषा में सजे बच्चों के साथ रानी लक्ष्मीबाई, कित्तूर रानी चेन्नम्मा समेत विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में शामिल विद्यार्थियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रभात फेरी में बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र से गुजरे। इस दौरान बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और अनुशासित प्रभात फेरी स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। विद्यालय परिसर में लौटने के बाद गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली रियांशी चंद्रवंशी ने प्रथम, महात्मा गांधी बने प्रिंस शर्मा ने द्वितीय और कित्तूरानी चेन्नम्मा की भूमिका निभाने वाली सोनल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में शुभम कुमार प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय और आशा शर्मा तृतीय रहीं।

भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी कुमारी ने प्रथम और प्रीतांशी राहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, गांधीजी की जीवनी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में प्रीतांशी राहा प्रथम, अमृत कुमार द्वितीय और कुणाल कुमार तृतीय रहे।

विद्यालय की प्राचार्या पायल नंदी राहा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और देशसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षिका उज्जवल कांति घोष, रीना कुमारी, पूनम मुर्मू, जूली कुमारी, मनोहर मुकुंद, पुष्पा मुर्मू, चंदा कुमारी, सालोमी, रिमझिम सहित अच्छी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.