Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
5 नवंबर को होगा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल सचिवालय का आया निर्देश... बेथेल मिशन स्कूल में छात्र संघ चुनाव : बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, मतगणना सोमवार को दुमका रक्त केंद्र ने 20 नियमित रक्तदाताओं को किया सम्मानित, स्वैच्छिक रक्तदान पर दिया जोर गांधी जयंती पर चर्चा में रही संत मार्गरेट्स स्कूल की प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा मे... इस्कॉन दुमका में श्रीमद्भागवत कथा, बोले नारू गोपाल दास प्रभुजी—कृष्ण भक्ति में ही मनुष्य जीवन की सार... 30 सितंबर को इस्कॉन दुमका में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम, नारू गोपाल दास प्रभुजी करेंगे श्रीमद्भागवत... एमजी कॉलेज रानीश्वर में चला नशामुक्ति कार्यक्रम, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दुमका में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, न... सरैयाहाट के बूथ संख्या 319 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की ... लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी ...

बेथेल मिशन स्कूल में छात्र संघ चुनाव : बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, मतगणना सोमवार को

0 82

दुमका। रेलवे स्टेशन रोड स्थित बेथेल मिशन स्कूल में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चुनाव कराया गया। मतदान को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। छात्र नायक पद के लिए हुए चुनाव में रघुनाथ मुसुक, अमित मुर्मू, आयुष सोरेन और मनीष कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं छात्र नायिका पद के लिए आराधना, श्रुति और कशिश कुमारी के बीच मुकाबला रहा। अन्य छात्र प्रतिनिधि पदों के लिए भी विद्यार्थियों ने चुनाव में भाग लिया।

चुनाव को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान के लिए जोरदार प्रचार किया। शनिवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया। विद्यालय प्रबंधन ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की थी। मतदान के दौरान विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर उत्साह नजर आया।

चुनाव को संपन्न कराने में प्राचार्य तरुण कुमार स्मिथ के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं में मो.राशु, डेमीसियस मरांडी, रविन्द्र कुमार विश्वा, विजय हांसदा, वासुदेव प्रसाद, राजेश सोरेन, सुंदर बैयरा, अंशुमन भारद्वाज, सिमोन आदि ने अहम भूमिका निभाई। शिक्षकों की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्र संघ चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान की जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुणों से परिचित कराया जा रहा है। चुनाव के बाद कला, खेल, चित्रांकन, गीत-संगीत सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए सांस्कृतिक एवं खेलकूद समितियों का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य तरुण कुमार स्मिथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र संघ चुनाव को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

विद्यालय में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम सोमवार को मतगणना के बाद जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र नायक और छात्र नायिका सहित अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.