Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
5 नवंबर को होगा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल सचिवालय का आया निर्देश... बेथेल मिशन स्कूल में छात्र संघ चुनाव : बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, मतगणना सोमवार को दुमका रक्त केंद्र ने 20 नियमित रक्तदाताओं को किया सम्मानित, स्वैच्छिक रक्तदान पर दिया जोर गांधी जयंती पर चर्चा में रही संत मार्गरेट्स स्कूल की प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा मे... इस्कॉन दुमका में श्रीमद्भागवत कथा, बोले नारू गोपाल दास प्रभुजी—कृष्ण भक्ति में ही मनुष्य जीवन की सार... 30 सितंबर को इस्कॉन दुमका में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम, नारू गोपाल दास प्रभुजी करेंगे श्रीमद्भागवत... एमजी कॉलेज रानीश्वर में चला नशामुक्ति कार्यक्रम, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दुमका में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, न... सरैयाहाट के बूथ संख्या 319 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की ... लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी ...

5 नवंबर को होगा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल सचिवालय का आया निर्देश, तैयारी शुरु

0 113

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। राज्यपाल सचिवालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 5 नवंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया है। समारोह में विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल सचिवालय की ओर से यह निर्देश विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक द्वारा पूर्व में भेजे गए पत्रों के संदर्भ में जारी किया गया है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को कुलपति डॉ.कुनूल कांदिर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक का समन्वयन कुलसचिव डॉ.अब्दुस सत्तार ने किया। इसमें समारोह के विभिन्न कार्यों के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दी गई तथा आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के अलावा एमबीए, एमसीए, एमबीबीएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। बैठक में डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ.जैनेन्द्र यादव, वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा, डीन मानविकी डॉ.वसंत कुमार गुप्ता, डीन सामाजिक विज्ञान डॉ.विजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा, निदेशक छात्र कल्याण डॉ.पूनम हेम्ब्रम, निदेशक जनसंपर्क डॉ.राजीव रंजन सिन्हा, ओएसडी परीक्षा डॉ.इंद्रनील मंडल, ओएसडी पीएचडी डॉ.अनिता चक्रवर्ती, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.एन.के.करमाली तथा मनीष जॉन सोरेन आदि उपस्थित थे। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.