Local & National News in Hindi

शिक्षिका के असामयिक निधन से हैप्पी आवर्स स्कूल में शोक, बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

0 468

दुमका। दुमका शहर के सोनवा डंगाल लीची बगान स्थित हैप्पी आवर्स स्कूल की वाइस प्रिंसिपल निकिता के असामयिक निधन से विद्यालय परिवार मर्माहत है। इस बावत गुरुवार को विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अपने साथ बिताए लम्हों को याद करते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल नीलू क्षेत्री ने कहा कि शिक्षिका निकिता हम सभी के साथ हमेशा घुल मिल कर रहती थी। वह हमारे परिवार की एक सदस्य की तरह थी। उनके निधन से विद्यालय परिवार को गहरा आघात लगा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पटना में शिक्षिका निकिता सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली।

webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कार्तिक मास में भक्ति और दीपदान का संदेश दे रहा इस्कॉन दुमका, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित दुमका में स्टारलिंक के खिलाफ छात्र चेतना संगठन का विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष... राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल