Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

अनेक सौभाग्य का फल हैं महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी का प्रसाद : स्वामी सत्यबाक गुरुदास

0 663

दुमका। इस्कॉन प्रचार केन्द्र, दुमका के प्रभारी स्वामी सत्यबाक गुरुदास जी ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी का प्रसाद अनेक सौभाग्य का फल हैं। स्वामी श्री सत्यबाक यहां मौसीबाड़ी (डॉ.राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल) में आयोजित आठ दिवसीय श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथयात्रा महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी के प्रसाद के महत्व पर प्रकाश डाल रहे थे। उन्होंने नारदजी और भगवान शंकर के द्वारा प्रसाद ग्रहण करने की कथा सुनाते हुए कहा कि महाप्रभु का प्रसाद पाने वाले श्री कृष्ण की भक्ति व प्रेम में डूब जाते है, जिससे उसका कल्याण हो जाता है। उन्होंने अपने प्रवचन में पुरी में किस तरह सभी भक्तों के लिए महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी का महाप्रसाद बनना प्रारंभ हुआ इसकी पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर स्वामी श्री सत्यबाक जी ने बताया कि शनिवार को श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथयात्रा महोत्सव संपन्न होगा। शनिवार को महोत्सव स्थल मौसीबाड़ी से रथ पर सवार होकर महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलराम जी के साथ स्थानीय श्री राधा माधव मंदिर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को उल्टा रथयात्रा 12 बजे दिन में प्रारंभ होगा। उन्होंने दुमका वासियों से इसमें शामिल होने का निवेदन किया है। इस अवसर पर महोत्सव आयोजन की व्यवस्था में शामिल करुण कुमार राय, राजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू जी आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.