Local & National News in Hindi

इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम यूथ कमिटी के सदस्यों ने किया रक्तदान

0 670

दुमका। मुस्लिम यूथ कमिटी दुमका के द्वारा इमाम हुसैन की याद में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में अंजुमन इस्लामिया के सदर परवेज अली, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एकरामुल हसन आलम, वरिष्ठ अधिवक्ता राजा खान, शारीक आलम, जिला क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष फरीद खान, डॉ.नुरुल हुदा सहित कुल 15 लोगों ने रक्तदान कर लोगों की भलाई के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर अफ़रीद खान, जैकी अंसारी, असलम खान, दानिश खान, कामरान मुशर्रफ, जीशान मुशर्रफ, इमरान हैदर, इरशाद खान, तस्लीम खान और आदिल खुर्शीद ने रक्तदान करने वाले लोगों को बधाई दी और इस तरह के नेक काम लगातार करने की अपील की। इस पर संस्था के लोगों ने कहा कि वे आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कार्तिक मास में भक्ति और दीपदान का संदेश दे रहा इस्कॉन दुमका, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित दुमका में स्टारलिंक के खिलाफ छात्र चेतना संगठन का विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष... राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल