Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि...

अभाविप ने कुलसचिव से की एसपी काॅलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग

0 590
दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ.राजीव रंजन शर्मा से छात्रहित में एसपी काॅलेज के  प्रभारी प्राचार्य डाॅ.केपी यादव को हटाने की मांग की है। परिषद् के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डाॅ.शर्मा से मुलाकात की थी। इस दौरान परिषद् के शिष्टमंडल ने कुलसचिव को बताया कि विश्वविद्यालय में शिक्षा, परीक्षा, परिणाम, खेलकूद और प्रशासनिक स्तर पर लगातार अव्यवस्था बनी हुई है। एसपी कॉलेज में तो स्थिति और भी चिंताजनक है। शिष्टमंडल में शामिल परिषद् के नगर सह मंत्री विवेक धर ने कहा कि एसपी कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य का व्यवहार छात्रहित में नहीं है। उनके कार्यकाल में कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हुआ है। छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है। परिषद् के खेलो भारत प्रमुख आदित्य जोशी ने कहा कि छात्रहित में हम लगातार आवाज उठा रहे है। विश्वविद्यालय प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए। आदित्य ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कुलसचिव डॉ.शर्मा ने परिषद् के शिष्टमंडल को छात्रहित में साकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया। कुलसचिव से मिलने वाले परिषद् के शिष्टमंडल में विभाग संगठन मंत्री हिमांशु कुमार दुबे, नगर सह मंत्री विवेक धर, खेलो भारत प्रमुख आदित्य जोशी, टीएसवीपी अभिषेक तिवारी, आशीष कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख राज केशरी आदि शामिल थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.