Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि...

शिरडी साईं की पालकी यात्रा में बंगाल का महिला ढोल बाजा रहा आकर्षण का केन्द्र

0 361
दुमका। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरूवार को पूरे धूमधाम के साथ दुमका शहर के श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर (गुरूधाम) से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी। पालकी यात्रा धूप आरती के बाद निकाली गयी थी, जिसमें मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पालकी को कंधा लगाया। नगर भ्रमण करने के बाद पालकी यात्रा पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा के लिए इस बार पश्चिम बंगाल से महिला ढोल पार्टी को बुलाया गया था, जो आकर्षण का केन्द्र रहा। पालकी यात्रा के बाद श्रद्धालुओं के बीच बाबा को अर्पित महाभोग का वितरण किया गया। गौरतलब है कि दुमका शहर से चार किलोमीटर दूर ननकु कुरूवा ग्राम स्थित श्री शिरडीधाम साईं मंदिर से भी गुरूवार को पूरे धूमधाम के साथ साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी थी। दुमका शहर के गुरूधाम और ननकु कुरूवा ग्राम के शिरडीधाम साईं मंदिर से हर वर्ष गुरू पूर्णिमा और श्री रामनवमी के अवसर पर पालकी यात्रा निकाली जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.