Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

महिला यात्री की जान बचाने वाली रेलवे पुलिस स्वीटी सिंह को टैगोर विचार मंच ने किया सम्मानित

0 499

साहिबगंज। टैगोर विचार मंच के द्वारा सोमवार को यहां रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार के हाथों एक महिला यात्री की जान बचाने वाली रेलवे पुलिस स्वीटी सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि मंच के अध्यक्ष डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने आरपीएफ स्वीटी सिंह को पौधा देकर प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि श्री कुमार ने स्वीटी सिंह की बहादुरी और ड्यूटी में सतर्कता की खूब तारीफ की। मंच के अध्यक्ष डॉ.सिंह ने कहा कि स्वीटी सिंह ने ड्यूटी के प्रति अपनी जवाबदेही और मानवता की मिसाल पेश की है। साथ ही दूसरे के लिए प्रेरणा प्रस्तुत किया है। मंच के सचिव हिमांशु शेखर गुहा ने कहा कि किसी का जीवन बचाना मानवता का उत्कृष्ट सेवा प्रदर्शन है। गौरतलब है कि साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ स्वीटी सिंह ने बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर ट्रेन से उतरने के समय अपना संतुलन खो बैठी एक महिला यात्री की जान बचाई थी। स्वीटी सिंह की इस बहादुरी व ड्यूटी के प्रति सतर्कता पर रेलवे मालदा डिवीजन ने उनके साहसिक कार्य की सराहना की थी। आज के इस सम्मान समारोह में सेवानिवृत सीआईटी विजय कुमार, नवीन भगत, शिखा पहाड़िन, उमा शंकर प्रसाद, समीर साहा, श्याम उरांव आदि उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.