Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

एसपी कॉलेज बना इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का विजेता और मधुपुर कॉलेज उप विजेता

0 318

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा एसपी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 शनिवार को संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को एसपी कॉलेज और मधुपुर कॉलेज के बीच खेला गया था। मैच में एसपी कॉलेज की टीम ने मधपुर कॉलेज की टीम को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेन्द्र यादव और वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब एसपी कॉलेज के लक्ष्मण कुमार को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया गया। टूर्नामेंट में कुल आठ कॉलेज टीमों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ.सुजीत कुमार सोरेन, एसपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.केपी यादव सहित प्रो.सुनील बेसरा, डॉ.पूनम बिंझा, डॉ.चंद्रशेखर रजक, डॉ.कमल शिवकांत हरि, डॉ.सत्यम कुमार, डॉ.रूपम कुमारी, डॉ.सीमा कुमारी, डॉ.यदुवंश यादव, डॉ.सुजीत कुमार आर्या, डॉ.उपेंद्र कुमार और डॉ.कुमार सौरभ की उल्लेखनीय भूमिका रही। टूर्नामेंट में चंदन शर्मा, पीयूष कुमार और प्रीतम ने एम्पायर की भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.