Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

शनि नहीं भगवान शिव को प्रसन्न करने को मधु अली खान हर शनिवार खिलाते है गरीबों को खाना

0 544

दुमका। शनिवार को अक्सर लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को खिचड़ी खिलाते है, पर मधु अली खान के साथ ऐसा नहीं है। मधु अली खान शनि नहीं बल्कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को गरीबों के लिए खिचड़ी का भंडारा करते है। जी हां हम यहां उस मधु अली खान की बात कर रहे है जिन्हें प्रत्येक शनिवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक के सामने गरीबों को खाना खिलाते आसानी से देखा जा सकता है।

इस शनिवार को भी दुमका शहर के डंगालपाड़ा निवासी मधु अली खान बाबू वीर कुंवर सिंह चौक के सामने 100 से अधिक गरीबों को खिचड़ी खिलाते नजर आये।

उनके इस सेवा कार्य में आज समाजसेवी सह झामुमो नेता रवि यादव, राजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू जी, बलराम मंडल, विजय दत्त, विनोद कुमार आदि भी शामिल थे।

भगवान शिव के भक्त है मधु अली खान

मधु अली खान मुस्लिम समुदाय से है, लेकिन वे भगवान शिव के भक्त है। सुनने में कुछ अजीब सा लगा होगा, लेकिन यह सच है। वे गले में रूद्रांक्ष की माला पहनते है। हिन्दुओं की तरह अली खान अपनी कलाई में मौली भी बांधते है। इतना ही नहीं अली खान भगवान शिव की पूजा करने मंदिर भी जाते है। हर वक्त उनकी जुबान से ‘हर हर महादेव’ सुनने को भी मिलता है। अली खान कहते है कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते है। उन्होंने बताया कि करीब पांच माह पहले उनकी तबीयत कुछ खराब हो गयी थी। तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण एक शनिवार को उन्हें लगा कि इस बार वे गरीबों के लिए खिचड़ी नहीं बना सकेंगे। लेकिन उस शनिवार को जब वे ब्रह्म मुहूर्त में निद्रावस्था में थे तो उन्हें नंदी के साथ महादेव का साक्षात्कार हुआ। अली खान के अनुसार भगवान शिव ने उन्हें जगाते हुए कहा कि उठो और जाकर गरीबों के लिए खिचड़ी बनाओ तुम्हारी तबियत को कुछ नहीं होगा। इसके बाद जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपने आप को पूरी तरह से स्वस्थ पाया। उन्होंने उस शनिवार से भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पहले से ज्यादा उत्साह के साथ गरीबों को खाना खिलाना प्रारंभ कर दिया, जो आज तक जारी है। अली खान बताते है कि उक्त घटना के बाद से वे आज तक कभी बीमार नहीं पड़े है। गौरतलब है कि डंगालपाड़ा निवासी स्व.संजर अली के पुत्र शिव भक्त मधु अली खान पूरी तरह से शाकाहारी है। गरीबों को निःशुल्क खाना खिलाने व अन्य सामाजिक कार्य वे गरीब सेवा समिति के बैनर तले करते है। मधु अली खान गरीब सेवा समिति के संयोजक सह अध्यक्ष है, जबकि दिनेश मुर्मू समिति के सचिव है। अली खान झारखंड मुक्ति मोर्चा से भी जुड़े हुए है। प्रत्येक शनिवार को गरीबों को खाना खिलाने के बाद ही वे अन्न ग्रहण करते हैं।

मधु अली खान पिछले पांच साल से गरीबों को खिला रहे है खाना

मधु अली खान ने गरीबों को निःशुल्क खाना खिलाने का काम कोरोना काल में शुरू किया था, जो आज तक निरंतर जारी हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के समय जब उन्होंने गरीबों को खाना खिलाना शुरू किया तो उन्हें बहुत अच्छा लगा। बस उसी समय उन्होंने ठान लिया था कि अब वे इस कार्य को मरते दम तक करेंगे। (webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.