Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का किया आह्वान 

0 229

दुमका। केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। यह आत्मनिर्भर भारत का युग है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जो देश के हर नागरिक को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। आज देश की महिलाएं, किसान, युवा, उद्यमी, लघु उद्योग और गरीब तबका आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा रविवार को यहां अग्रसेन भवन में भाजपा के द्वारा आयोजित दुमका विधानसभा स्तरीय “आत्मनिर्भर भारत” सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में भी अब केन्द्र की योजनाओं का लाभ तेजी से आम जनता तक पहुंच रहा है। मंत्री ने संताल परगना की जनता से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और विकास की इस धारा को और मजबूत करें। उन्होंने आमजनों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक रूप में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करें। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो कार्य किया है, उससे देश की छवि विश्व पटल पर मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही आत्मनिर्भर भारत अभियान के असली वाहक हैं, जो जनकल्याण के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हर नागरिक इसमें सहभागी बने। जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू के अनुसार सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, दुमका जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, अनुज आर्या, डॉ.अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह, विवेकानंद राय, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, गुंजन मरांडी, सोनी हेम्ब्रम, पिंटू अग्रवाल, गौरीशंकर यादव, ममता साह, रूपेश मंडल, फारूख अनवर, मनोज कुमार साह, मृणाल मिश्रा, अजय गुप्ता, गोपीनाथ दत्ता, दीप्तांशु कोचगवे, प्रिया दत्ता, सहदेव मरांडी, गणपति पाल, नरेश मंडल, अभिजीत सुमन, नकुल साह, गायत्री जायसवाल, अमन राज, धु्रव ज्योति महंता, दीपाली मंडल, नीतू झा, टिंकू गण, प्रवीण सिंह, इंद्रजीत कुमार, कुश पाल, रामकृष्ण हेम्ब्रम आदि सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री व अच्छी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दुमका विधानसभा संयोजक अमरेंद्र सिंह मुन्ना ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.