जामा। सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दुमका जिला के जामा प्रखंड के लगला, पलासी, आसनजोर व टेंघधोवा पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जामा के प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ.विवेक किशोर ने बताया कि शिविर में जाति, निवासी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ नया राशन कार्ड, राजस्व एवं भूमि संबंधी दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े अन्य सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अधिनियम 2011 से सूचीबद्ध आमजनों से जुड़ी अन्य सेवाएं और लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित भी आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन किया जायेगा। उक्त पंचायतों में आयोजित शिविर में 1195 आवेदन प्राप्त हुआ है। इसमें जाति प्रमाण पत्र के लिए 62, आय प्रमाण पत्र के लिए 61, निवासी प्रमाण पत्र के लिए 6, नया राशन कार्ड के लिए 2, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए 5 और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 129 आवेदन शामिल है। शिविर में बीपीआरओ उमेश शर्मा, प्रभारी कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार, सहायक संजीव कुमार दास, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।
