Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

नगर निकाय चुनाव : प्रत्याशियों को मिल गया चुनाव चिन्ह, अब प्रचार और जनसंपर्क पर जोर

0 234

दुमका। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत दुमका जिला अंतर्गत 23 फरवरी को दुमका नगर परिषद् और बासुकिनाथ नगर पंचायत के होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद् पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। इस संबंध में यहां समाहरणालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थी। उपायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के कुल 18 प्रत्याशियों में अंकित कुमार को एअरकंडीस्नर, अजय कुमार झा को छड़ी, अभिनाश दास को चूड़ियां, अभिषेक चौरसिया को बैटरी टार्च, अमिता रक्षित को बेंच, उदय कुमार सिंह को बिस्कुट, केशव कुमार को बक्सा, जितेन्द्र कुमार सिंह को ईटें, तड़ित कुमार गोराई को बाल्टी, प्रेम भारती को कैमरा, मनोज कुमार रजक को कार्पेट, रंजीत जयसवाल को सीसीटीवी कैमरा, रवि शंकर मंडल को चपाती रोलर, राधे श्याम वर्मा को चिमनी, विनोद कुमार लाल को नारियल फार्म, विवेक भारती को कम्प्यूटर माउस, सतीश कुमार को घन और सुमित कुमार को हीरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वहीं बासुकिनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के कुल 6 प्रत्याशियों में पूनम देवी को एअरकंडीस्नर, मधुमिता देवी को छड़ी, मनोरमा देवी को चूड़ियां, वनलता देवी को बैटरी टार्च, वीणा देवी को बेंच और सुषमा देवी को बिस्कुट चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के लिए 18 और बासुकिनाथ नगर पंचायत के लिए 6 प्रत्याशी है चुनाव मैदान में

उपायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया था, जिसमें एक प्रत्याशी प्रमोद कुमार जयसवाल ने अपना नाम वापस ले लिया है। दुमका नगर परिषद् के कुल 18 प्रत्याशियों में 17 प्रत्याशी पुरूष एवं 1 महिला प्रत्याशी शामिल है। बासुकिनाथ नगर पंचायत के लिए कुल 6 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। सभी 6 प्रत्याशी चुनाव में डटी हुई है।

वार्ड पार्षद् पद के लिए दुमका में 84 और बासुकिनाथ में 81 ने भरा था नामांकन का पर्चा

उपायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि वार्ड पार्षद् पद के लिए दुमका नगर परिषद् में कुल 84 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया था, जिसमें 2 महिला आरक्षित प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत हुआ है। बासुकिनाथ नगर पंचायत में वार्ड पार्षद् पद के लिए कुल 81 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था, जिसमें 3 प्रत्याशी का आवेदन अस्वीकृत हुआ है, जबकि 4 ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है।

दुमका नगर परिषद् के वार्ड नम्बर 13 और 20 में निर्विरोध चुने गये वार्ड पार्षद्

उपायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि दुमका नगर परिषद् के वार्ड नम्बर 13 और 20 में वार्ड पार्षद् का चुनाव निर्विरोध हो गया है।

अध्यक्ष पद के लिए हल्का गुलाबी और वार्ड पार्षद् के लिए सफेद रंग का होगा बैलेट पेपर

उपायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि चुनाव बैलेट पेपर से कराया जायेगा। चुनाव में अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर हल्का गुलाबी रंग का होगा, जबकि वार्ड पार्षद् पद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा। चुनाव में नोटा का प्रावधान नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.