Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

राजद की नई जिला कमेटी की हुई घोषणा, डाॅ.प्रमोद पंडित कार्यकारी जिला अध्यक्ष और डाॅ.जितेश कुमार दास बने अनुमंडल अध्यक्ष  

0 232
डॉ.प्रमोद पंडित                         डॉ.जितेश कुमार दास

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल दुमका जिला इकाई की नई जिला कमेटी की घोषणा रविवार को जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के दिशा निर्देश और अनुमोदन के पश्चात जिला कमेटी की घोषणा की गयी है, जिसमें डाॅ.प्रमोद पंडित कार्यकारी जिला अध्यक्ष, डाॅ.जितेश कुमार दास अनुमंडल अध्यक्ष, पानेशल डुडू, सुशील कुमार राय, संतोष मंडल, मो.लतीफ, प्रमुख मरीक उपाध्यक्ष, गौरव मिंश्रा प्रधान महासचिव, पंकज यादव, ललित यादव, आनंद मुर्मू, जुलकर अंसारी, अमरेन्द्र यादव, माणिक पंडित महासचिव, रानी डुडू, दिनेश मिश्रा, मयंक रंजन, अमिय घोष, शेष कुमार यादव सचिव, सुबोध यादव कोषाध्यक्ष, अविनाश कुमार सिंह, अनिल पंडित और देबू राउत सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये है। इसके अलावा प्रवीर कुमार वर्मा, जयकांत जयसवाल, सनातन मुर्मू, बाबूराम हांसदा, असलम परवेज, मो.महमूद, विष्णु मंडल, कामदेव यादव, निर्मला देवी, अर्जुन शर्मा, सीताराम मांझी, विरेंद्र महतो, मुकेश यादव, मनदीप यादव, विष्णु यादव, अजीत कुमार सिंह, मंगल हेम्ब्रम, और रामचन्द्र मंडल कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये है। अविनाश कुमार सिंह ‘चंचल’ दुमका नगर अध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र ने कहा कि नवगठित कमेटी संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त करेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं-बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान एवं युवाओं के मुद्दों को लेकर पार्टी मजबूती से संघर्ष करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी एकजुट होकर संगठन को नई ऊर्जा देंगे और दुमका जिला में राष्ट्रीय जनता दल को और अधिक सशक्त बनायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.