Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

रामनवमी को लेकर सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय ने 27 मार्च की सभी परीक्षाएं स्थगित की, 26 मार्च की छुट्टी भी हुई रद्द

0 377

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा रामनवमी के अवसर पर घोषित अवकाश में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में 26 मार्च को निर्धारित अवकाश को रद्द करते हुए अब 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 मार्च को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षाओं की नई तिथि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ.राजीव रंजन शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक 26 मार्च को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय, स्नातकोत्तर विभाग एवं संबद्ध महाविद्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कार्य पूर्ववत जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.