Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

रामनवमी पर सरैयाहाट में पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश

0 280

सरैयाहाट। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सरैयाहाट में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप के नेतृत्व में बुधवार को थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसने लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत किया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर चरकापाथर, मुख्य चौक, बस स्टॉप, अस्पताल, पंचायत भवन और ककनियां होते हुए पुनः थाना पहुंचा। पूरे मार्ग में पुलिस की मौजूदगी ने आम लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान एसडीपीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी जैसे पवित्र पर्व को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने जुलूस को निर्धारित समय और मार्ग से ही निकालने, किसी भी अफवाह से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.