Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

रामनवमी पर हनुमानजी की पूजा के बाद निकलेगी शिरडी वाले साईं बाबा की पालकी यात्रा

0 233

दुमका। रामनवमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी दुमका शहर के श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर में 27 मार्च को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हनुमानजी की विधिवत पूजन एवं ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके उपरांत सुबह 9:00 बजे शिरडी वाले  साईंनाथ की भव्य एवं पवित्र पालकी यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर नगर भ्रमण पर जाएगी। श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न होगी। यात्रा के समापन के बाद बाबा को महाभोग अर्पित किया जाएगा तथा सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस पुनीत अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से परिवार एवं बंधु-बांधवों के साथ शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन के अध्यक्ष रंजन कुमार सिन्हा, सचिव उत्तम कुमार गुड्डू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाह सहित साईं भक्त अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार साह, देवेंद्र चौधरी, ओमियो सिंह, रामप्रवेश साह, बिनोद सिंह, आदित्य कुमार, अमर कुमार एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.