Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

आरबीआई के राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में एसकेएमयू के अनवर हुसैन प्रथम, ₹11 हजार से सम्मानित

0 221

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के छात्र अनवर हुसैन ने भारतीय रिज़र्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा “राज्य के रूप में झारखंड के पच्चीस वर्ष” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में धनबाद में आयोजित एक सम्मान समारोह में अनवर को ₹11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान कर भारतीय रिज़र्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची की ओर से सम्मानित किया गया।विश्वविद्यालय आगमन पर गुरुवार को छात्र अनवर हुसैन का डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेंद्र यादव, रजिस्ट्रार डॉ.राजीव रंजन शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ.राजेश कुमार यादव तथा अन्य शिक्षकों—डॉ.राजीव रंजन सिन्हा, डॉ.इन्द्रजीत कुमार एवं राजेश कुमार द्वारा स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.