Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

रामनवमी पर जय श्री राम के जयघोष से गूंजा दुमका, भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम, निकला भव्य अखाड़ा जुलूस

0 304

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे शहर में “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस शुभ अवसर पर विभिन्न मंदिरों एवं पूजा समितियों द्वारा विधि-विधान से भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई तथा आस्था के प्रतीक स्वरूप ध्वज चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं की भक्ति और समर्पण देखते ही बन रही थी। पूजन के उपरांत शहर के कुम्हार पाड़ा, लखीकुंडी, खिजुरिया केवट पाड़ा, रसिकपुर, चूहा बगान, बंदरजोरी, गौशाला रोड, कानू पाड़ा, अग्रसेन भवन रोड, टीन बाजार समेत कुल 18 स्थानों से भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ निकले इन जुलूसों ने पूरे शहर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। अखाड़ों में युवाओं द्वारा प्रस्तुत शौर्य और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं टीन बाजार का महिला ढाक दल विशेष रूप से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया, जिसने इस आयोजन में नारी शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति को भी दर्शाया। रामनवमी के इस पावन अवसर पर दुमका ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यहां की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता अद्वितीय है।

साईं मंदिर से निकली साईं बाबा की पालकी यात्रा

रामनवमी के अवसर पर श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर, दुमका और श्री शिरडीधाम साईं मंदिर, ननकु कुरुवा से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। दुमका शहर में निकाली गई पालकी यात्रा में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार सिन्हा, सचिव उत्तम कुमार गुड्डू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाह, वार्ड नम्बर की पार्षद जूही केसरी, साईं भक्त अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार साह, देवेंद्र चौधरी, ओमियो सिंह, मनोज कुमार घोष, पूनम वर्मा, प्रिया दास, अमिता घोष, रामप्रवेश साह, सुमन साह, बिनोद सिंह, आदित्य कुमार, अमर कुमार आदि शामिल थे। गौरतलब है कि उक्त दोनों मंदिरों से हर वर्ष रामनवमी और गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा की पालकी यात्रा निकालने की परंपरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.