Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

रामनवमी पर दुमका में निकली शिरडी साईं बाबा की दिव्य पालकी यात्रा

0 324

दुमका। रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को दुमका शहर साईं भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा, जब श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर, दुमका एवं श्री शिरडीधाम साईं मंदिर, ननकु कुरुवा से साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस दिव्य यात्रा से चारों ओर “ॐ साईं राम” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर साईं बाबा की पालकी के साथ चल रहे थे, मानो पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया हो। पालकी यात्रा से पूर्व श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर में भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्वजा अर्पण किया गया। इसके बाद साईं बाबा की पालकी को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया, जिसमें मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार सिन्हा, सचिव उत्तम कुमार गुड्डू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम साह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। इस पावन अवसर पर वार्ड पार्षद जूही केसरी सहित साईं भक्त अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार साह, देवेंद्र चौधरी, ओमियो सिंह, मनोज कुमार घोष, पूनम वर्मा, प्रिया दास, अमिता घोष, रामप्रवेश साह, सुमन साह, बिनोद सिंह, आदित्य कुमार, अमर कुमार समेत अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। पालकी यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे भक्ति के साथ सेवा भाव का सुंदर संगम देखने को मिला। गौरतलब है कि इन दोनों मंदिरों से हर वर्ष रामनवमी और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईं बाबा की पालकी यात्रा निकालने की परंपरा रही है, जो साईं भक्ति, एकता और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि साईं बाबा के “सबका मालिक एक” के संदेश को जीवंत करने का माध्यम बन गया, जिसने पूरे दुमका को भक्ति, प्रेम और सद्भाव की एक डोर में बांध दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.