Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

व्यवस्था में सुधार की दिशा में दुमका नगर परिषद का बड़ा कदम, हटाये गये सात अनुबंध कर्मी 

0 377

दुमका। शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में शनिवार को नगर परिषद बोर्ड ने अहम निर्णय लेते हुए अनुबंध पर कार्यरत सात कर्मचारियों को सेवा से मुक्त कर दिया है। दुमका नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने बताया कि ओम प्रकाश राम, संतोषी कुमारी, रोहित पाल, दुलाल झा, नवीन कुमार, राहुल भंडारी एवं सत्यम कुमार साह को कार्य में लापरवाही एवं अपेक्षित आचरण के अभाव के कारण हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम नगर परिषद की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहित उन्मुख बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद आम नागरिकों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निर्णय को शहर में प्रशासनिक सख्ती और सुधार की दिशा में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे नगर परिषद की कार्यक्षमता में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.