Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

फूलो झानो बेंडर मार्केट का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में छात्र समन्वय समिति ने नप अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

0 405

दुमका। छात्र समन्वय समिति, संताल परगना प्रमंडल की ओर से सोमवार को दुमका नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया को एक ज्ञापन सौंपकर फूलो-झानो बेंडर मार्केट का नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध किया गया है। समिति ने मांग की है कि बाजार का नाम यथावत रखा जाए और उसमें “मुर्मू” शब्द जोड़ा जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिल रही है कि दुमका बस स्टैंड के पास स्थित संताल हूल के स्वतंत्रता संग्राम के वीरांगनाओं के सम्मान में बने फूलो-झानो बेंडर मार्केट का नाम बदलकर ‘दिसोम गुरु स्व.शिबू सोरेन बेंडर’ करने की तैयारी की जा रही है, जो उचित नहीं है। समिति ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि फूलो-झानो मुर्मू संताल हूल की वीरांगनाएं थीं, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं स्व.शिबू सोरेन भी झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता रहे हैं, जिनका सम्मान सभी करते हैं। लेकिन वीर शहीदों के नाम पर बने इस बाजार का नाम बदलना न्यायसंगत नहीं होगा। छात्र समन्वय समिति ने कहा कि फूलो-झानो मुर्मू, सिद्धो-कान्हू और अन्य शहीदों से प्रेरणा लेकर ही झारखंड आंदोलन को बल मिला था। ऐसे में शहीदों के सम्मान में स्थापित नाम को बदलना उनके योगदान की उपेक्षा होगी। अंत में समिति ने नगर परिषद से आग्रह किया है कि फूलो-झानो बेंडर मार्केट का नाम न बदला जाए, बल्कि उसमें “मुर्मू” शब्द जोड़कर इसे और सम्मानजनक बनाया जाए। ज्ञापन पर समिति के श्यामदेव हेंब्रम, राजीव बासकी, सूरज सोरेन, सुनील बेसरा, इलियास हेंब्रम, विल्सन हेंब्रम और अमन के हस्ताक्षर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.