Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

अमर्यादित व्यवहार पर जिला क्रिकेट संघ का कड़ा एक्शन, विनय कुमार पर लगाया आजीवन प्रतिबंध

0 255

दुमका। 26 मार्च को जिला क्रिकेट संघ, दुमका द्वारा आयोजित वीणा मेमोरियल ए डिविज़न टूर्नामेंट का फाइनल मैच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, लेकिन मैच के दौरान हुई एक अनुशासनहीन घटना ने खेल के माहौल को प्रभावित कर दिया। आयोजन के दौरान नेशनल स्कूल, दुमका के पीछे रहने वाले विनय कुमार (पिता- नरेश प्रसाद यादव) द्वारा कथित रूप से शराब के सेवन के बाद पूरे मैच के दौरान संघ के सह सचिव बिश्वजीत चटर्जी एवं सहायक सचिव दिवाकर शर्मा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई। उल्लेखनीय है कि दोनों पदाधिकारी इस मैच में निर्णायक की भूमिका में थे, जबकि विनय कुमार किसी भी टीम के खिलाड़ी नहीं थे। मैच समाप्ति के बाद संघ के कन्वेनर डॉ.तुषार ज्योति द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे खेल का माहौल और अधिक खराब हो गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मैच के निर्णायकों एवं पदाधिकारियों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज की गई। इसके आधार पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका ने खेल की गरिमा बनाए रखने और खिलाड़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विनय कुमार पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। इस फैसले को संघ के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। प्रतिबंध के तहत अब विनय कुमार संघ की किसी भी गतिविधि, आयोजन या मैच में भाग नहीं ले सकेंगे तथा उन्हें मैदान और संघ कार्यालय से भी दूर रहना होगा। वहीं, फाइनल मैच में खेल रही जूनियर कैंप टीम के कप्तान विक्की कुमार को भी मैच के दौरान बार-बार कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के आरोप में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। घटना के दौरान मौजूद संघ के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं आगामी डीपीएल सीजन 2 के सभी टीम ओनर्स ने भी इस व्यवहार को देखा और खेल की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे अनुशासनहीन तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का समर्थन किया।संघ ने अपने इस निर्णय की जानकारी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ एवं स्थानीय प्रशासन को भी दे दी है, ताकि भविष्य में आदेश की अवहेलना होने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।

Leave A Reply

Your email address will not be published.