दुमका। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर 4 (सत्र 2023–27) परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छात्र–छात्राएं 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक ₹200 विलंब शुल्क के साथ तथा 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक ₹500 विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.skmu.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। साथ ही, ऑनलाइन भुगतान की रसीद के साथ परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी अपने संबंधित महाविद्यालय या विभाग में जमा करना अनिवार्य किया गया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ.दीपक कुमार ने दी है। उन्होंने सभी छात्र–छात्राओं से निर्धारित तिथि के भीतर फॉर्म भरने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
